Trending News

एसआईआर ऑनलाइन भरने संबंधी प्रशिक्षण युवा अपना रहे हैं ऑनलाइन भरने की टेक्निक

:: Editor - Omprakash Najwani :: 19-Nov-2025
:


अजमेर, 19 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु द्वारा गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत मतदाता सूची शुद्धिकरण हेतु जागरूकता अभियान संचालन में विभिन्न नवाचार आयोजित किया जा रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को राजकीय अभियांत्रिक महाविद्यालय बड़लिया अजमेर में 300 से अधिक स्टाफ एवं विद्यार्थियों एवं हुकुमचंद बीएड कॉलेज बीर अजमेर में 210 स्टाफ एवं विद्यार्थियों को परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर जिला स्वीप समन्वयक रामविलास जांगिड़ ने एसआईआर के गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरने की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि उक्त प्रपत्र को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से स्वयं मतदाता भी भर सकता है। मौके पर ही उपस्थित संभागियों ने ईएफ को ऑनलाइन करने का कार्य किया। तीन बैच में किए गए प्रशिक्षण में अधिकारियों ने गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरा। प्रोफेसर सत्यनारायण ताजी ने वर्ष 2002 में वोटर लिस्ट से अपना नाम ढूंढने से संबंधित ऑनलाइन स्थिति को समझाया। स्वीप सदस्य महेंद्र गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही गणना प्रपत्र की हार्ड कॉपी पर नवीनतम रंगीन फोटो के वर्ष 2002 की मतदाता सूची के आधार पर एवं उक्त वर्ष में स्वयं के अथवा माता-पिता या दादा-दादी की वोटर आईडी के नम्बरआधार कार्ड नंबरमोबाइल नंबर आदि के माध्यम से भी दी जा सकती है।

मृत्युंजय शर्मा एवं सत्यनारायण ताजी ने धन्यवाद भाषण में बताया किमतदाता को उनके मोबाइल के माध्यम से 2002 की मतदाता सूची में मतदाता के नाम को खोजनाएसआईआर फॉर्म को ऑनलाइन करनाभारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप्लीकेशंस को उपयोग में लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे आवश्यक है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन