Trending News

11वाँ महाराजा सुमेर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न, ख्वाजा मॉडल स्कूल विजेता

:: Editor - Omprakash Najwani :: 16-Nov-2025
:

किशनगढ़।
एमएसएस पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित 11वाँ महाराजा सुमेर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में हुआ। समापन समारोह में अशोक गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जो रणजी खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट कोच रह चुके हैं। वे भारत बनाम इंग्लैंड (2006) और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007) वनडे श्रृंखला में आधिकारिक नियुक्ति निभा चुके हैं। उन्होंने राजस्थान रणजी ट्रॉफी कैंप, ऑल इंडिया वेस्टर्न रेलवे कैंप, राजस्थान स्टेट कोचिंग कैंप सहित कई राष्ट्रीय शिविरों में कोच एवं ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई। अपने खेल करियर में उन्होंने हरियाणा की ओर से रणजी ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी, कोल. सी.के. नायडू ट्रॉफी व नॉर्थ ज़ोन स्कूल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

फाइनल मैच
फाइनल मुकाबला ख्वाजा मॉडल स्कूल, अजमेर और संस्कृति द स्कूल, अजमेर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर संस्कृति द स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ख्वाजा मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया और 8 विकेट से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।

विजेता व पुरस्कार
• विजेता – ख्वाजा मॉडल स्कूल
• उपविजेता – संस्कृति द स्कूल
• 1st सेमीफाइनल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – विराज वासवानी (ख्वाजा मॉडल स्कूल)
• 2nd सेमीफाइनल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – अली कर्नैन (संस्कृति द स्कूल)
• फाइनल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – अक्षत साहू (ख्वाजा मॉडल स्कूल)

टूर्नामेंट अवार्ड्स
• सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ – भावेश अहिलानी (MSSPS टीम A)
• सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ – अक्षत साहू (ख्वाजा मॉडल स्कूल)
• सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर – भाव्या अजमेरा (MSSPS टीम A)
• प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – विराज वासवानी (ख्वाजा मॉडल स्कूल)
• उभरता खिलाड़ी – सात्विक जैन (MSSPS टीम A)
• सर्वश्रेष्ठ फील्डर – अली कर्नैन (संस्कृति द स्कूल)

मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों की खेलभावना व अनुशासन की सराहना की। समापन समारोह उत्साह और उमंग से भरपूर रहा। प्रधानाचार्य संगीता मेहता ने सभी प्रतिभागी टीमों एवं कोच का आभार व्यक्त किया।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन