Trending News

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

:: Editor - Omprakash Najwani :: 19-Nov-2025
:

अजमेर, 19 नवम्बर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र वार्ड संख्या 8 में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में सीसी सड़क व नाली निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। इनसे स्थानीय नागरिकों को बरसात, पेयजल और आवागमन से जुड़ी परेशानियों से स्थायी राहत मिलेगी। यह सड़क निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

विधायक कोष 2025-26 के तहत वार्ड 8 स्थित दत्ता की पुलिया से जे.पी. दाल पिसाई केन्द्र तक 11.50 लाख रुपए की लागत से सड़क व नाली निर्माण तथा वार्ड 8 ऋषि घाटी से बाबूगढ़ पार्किंग तक 8.85 लाख रुपए की लागत से सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की सड़क कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही है। इसके लिए सैकड़ों करोड़ की लागत से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है। इन सड़कों से आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उद्देश्य है कि हर मोहल्ले और कॉलोनी तक पक्की सड़कें पहुंचें। इसके लिए लगभग संपूर्ण क्षेत्र में सड़क संपर्क स्थापित हो चुका है। सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से नालों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। इस वार्ड में ही अब तक करोड़ों रुपए के विकास कार्य का शुभारंभ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अजमेर में आगामी 25 वर्षों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहर के मध्य हाथीभाटा क्षेत्र में गैस आधारित जीएसएस का निर्माण किया जाएगा।अजमेर, 19 नवम्बर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र वार्ड संख्या 8 में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में सीसी सड़क व नाली निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। इनसे स्थानीय नागरिकों को बरसात, पेयजल और आवागमन से जुड़ी परेशानियों से स्थायी राहत मिलेगी। यह सड़क निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

विधायक कोष 2025-26 के तहत वार्ड 8 स्थित दत्ता की पुलिया से जे.पी. दाल पिसाई केन्द्र तक 11.50 लाख रुपए की लागत से सड़क व नाली निर्माण तथा वार्ड 8 ऋषि घाटी से बाबूगढ़ पार्किंग तक 8.85 लाख रुपए की लागत से सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की सड़क कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही है। इसके लिए सैकड़ों करोड़ की लागत से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है। इन सड़कों से आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उद्देश्य है कि हर मोहल्ले और कॉलोनी तक पक्की सड़कें पहुंचें। इसके लिए लगभग संपूर्ण क्षेत्र में सड़क संपर्क स्थापित हो चुका है। सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से नालों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। इस वार्ड में ही अब तक करोड़ों रुपए के विकास कार्य का शुभारंभ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अजमेर में आगामी 25 वर्षों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहर के मध्य हाथीभाटा क्षेत्र में गैस आधारित जीएसएस का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News

विज्ञापन