Trending News

बिचौलियों की भूमिका खत्म, योजनाओं का लाभ सीधे खाते में : भागीरथ चौधरी

:: Editor - Omprakash Najwani :: 17-Nov-2025
:

किशनगढ़ (अजमेर), 17 नवंबर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने सोमवार को किशनगढ़ मुख्यालय स्थित अपने आवास और कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।


विज्ञापन

जनसुनवाई में भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजना लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी बाधा के सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले सरकार 1 रुपये भेजती थी, तो जनता तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते थे, लेकिन अब योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति के बैंक खाते में जमा होता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है।


विज्ञापन

जनसुनवाई में किशनगढ़ सहित पूरे अजमेर संसदीय क्षेत्र से आए नागरिकों, प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विकास, जन समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से सामूहिक और व्यक्तिगत संवाद के दौरान भागीरथ चौधरी ने कहा कि देश का इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत हो रहा है, सीमाएं सुरक्षित हैं, और किसान, मजदूर, महिला और युवा—सभी वर्गों के जीवन में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा और वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर तत्पर रहेंगे।


( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन