एसआईआर अभियान: विद्यार्थियों को ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की दी जानकारी
अजमेर, 17 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत मतदाता सूची शुद्धिकरण हेतु आर के पाटनी कॉलेज किशनगढ़ के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों सहित 250 प्रतिभागी, आर के पाटनी गर्ल्स कॉलेज फरासिया किशनगढ़ में लगभग 300 प्रतिभागी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घूघरा के कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ सहित 270 संभागियों को जिला स्वीप समन्वयक रामविलास जांगिड़ ने एसआईआर के गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरने की जानकारी प्रदान की। मौके पर उपस्थित संभागियों ने ईएफ को ऑनलाइन करने का कार्य भी किया।
इस अवसर पर बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा गणना प्रपत्र की हार्ड कॉपी उपलब्ध करवाई गई। प्रपत्र में नवीनतम रंगीन फोटो के साथ वर्ष 2002 की मतदाता सूची के आधार पर स्वयं अथवा माता-पिता या दादा-दादी के वोटर आईडी नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को मोबाइल के माध्यम से 2002 की मतदाता सूची में मतदाता का नाम खोजना, एसआईआर फॉर्म को ऑनलाइन करना तथा भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप्लीकेशंस का उपयोग करना रामविलास जांगिड़ द्वारा प्रदर्शित किया गया। कार्यशाला में जिला स्वीप टीम के गरिमा अग्रवाल, रितु चौहान, नेमीचंद सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Latest News
