Trending News

कर्नाटक के कोप्पल में महिला से सामूहिक बलात्कार, सभी चार आरोपी गिरफ्तार

:: Editor - Omprakash Najwani :: 17-Nov-2025
:

कर्नाटक के कोप्पल जिले में 39 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को हुई और मामले में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों में से एक उसका परिचित था, जिससे उसने आर्थिक मदद मांगी थी। आरोपी ने उसे पांच हजार रुपये देने का आश्वासन दिया और पैसे देने के बहाने कुश्तगी तालुका में एक स्थान पर बुलाया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला को मोटरसाइकिल पर येलबुर्गा ले गया, जहाँ एक सुनसान जगह पर तीन अन्य आरोपी भी आ पहुँचे। उन्होंने महिला को जूस दिया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका है। इसके बाद सभी चारों ने उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, महिला का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन