एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल ने डेल्ही पब्लिक स्कूल को मैच में हराया
किशनगढ़।
आज दिनांक 12.11.2025 को हुए 11वीं महाराजा सुमेर सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेल्ही पब्लिक स्कूल (DPS) को एकतरफ़ा मुकाबले में पराजित किया।
टॉस जीतकर एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 160 रन बनाए। टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ भावेश अहिलानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 59 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम मात्र 8 ओवरों में 39 रन पर ऑल आउट हो गई। एम.एस.एस. के गेंदबाज़ों ने अनुशासित और धारदार गेंदबाज़ी करते हुए विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया।
इस शानदार जीत के साथ एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल ने प्रतियोगिता में विजयी आगाज़ किया और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
दिनांक 13.11.2025 को पहला मैच डेल्ही वर्ल्ड पब्लिक स्कूल v/s ख्वाजा मॉडल स्कूल व दूसरा मैच संस्कृति द स्कूल v/s एम.एस.एस. पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा |
Latest News
