Trending News

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

:: Editor - Omprakash Najwani :: 08-Nov-2025
:

इंफाल, 8 नवम्बर। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) की 22 वर्षीय एक महिला सदस्य को शुक्रवार को एंड्रो स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो सक्रिय सदस्यों को बृहस्पतिवार को खुरई लामलोंग और पोरोमपत इलाकों से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक बंदूक, गोला-बारूद और 60,300 रुपये की अवैध नकद राशि बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि इन उग्रवादियों पर इंफाल पूर्व में विद्यालयों, ईंट भट्ठों, अस्पतालों और दवा की दुकानों से जबरन वसूली में शामिल होने का आरोप है। सुरक्षा बल दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जारी जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। एन. बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया था और राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन