Trending News

प्रधानमंत्री मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

:: Editor - Omprakash Najwani :: 08-Nov-2025
:

नई दिल्ली, 8 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके 98वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें ‘‘महान दृष्टिकोण वाला राजनेता’’ बताया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। महान दृष्टिकोण वाले और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को सदैव अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।’’

राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा को मजबूत ताकत के रूप में स्थापित करने में लालकृष्ण आडवाणी की अहम भूमिका रही है। उन्हें इस वर्ष भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन