Trending News

मोदी ने विपक्षी महागठबंधन को कहा ‘कट्टा सरकार’, बिहार में निवेश और रोजगार पर खतरे का आरोप

:: Editor - Omprakash Najwani :: 07-Nov-2025
:

औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में विपक्षी महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए इसे ‘कट्टा सरकार’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘जंगल राज’ से बिहार में निवेश और रोजगार खतरे में है। औरंगाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब ‘कट्टा सरकार’ नहीं चाहती।

मोदी ने आरोप लगाया कि राजद ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का अपमान किया और उसे वही सीटें दीं जिन्हें वह पिछले 35–40 वर्षों से जीत नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि राजद ने कांग्रेस के कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी छीन ली। मोदी ने सवाल किया कि जो लोग अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं, क्या वे बिहार की जनता के सगे हो सकते हैं?

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने जो वादे किए, वे पूरे किए। मोदी ने कहा कि “राम मंदिर बनेगा” और डंके की चोट पर राम मंदिर बन गया, “अनुच्छेद 370 हटेगा” और वह हट गया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का बदला लिया गया और देश ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को तबाह होते देखा।

मोदी ने कहा कि बिहार के मतदाता नरेंद्र-नीतीश के ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा करते हैं और हमारे मजबूत इरादों का समर्थन करते हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान से यह साफ हो गया है कि “फिर एक बार, एनडीए सरकार, बिहार में फिर से सुशासन सरकार।”

औरंगाबाद जिला उन 20 जिलों में से एक है जहाँ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होना है। यहाँ छह विधानसभा क्षेत्र हैं — गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा (सु), औरंगाबाद और रफीगंज। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को भी अब राजद के वादों पर भरोसा नहीं रहा, क्योंकि कांग्रेस अब गठबंधन के घोषणापत्र की बात तक नहीं करती।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन