Trending News

सिलीगुड़ी के बेंगदुबी सैन्य अड्डे पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कई भारतीय पहचान पत्र बरामद

:: Editor - Omprakash Najwani :: 07-Nov-2025
:

सिलीगुड़ी। भारतीय सेना ने पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के पास स्थित बेंगदुबी सैन्य अड्डे पर असैन्य मजदूर के रूप में काम कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चिकन्स नेक क्षेत्र के समीप स्थित इस अड्डे पर असैन्य मजदूरों के पुनर्सत्यापन के दौरान की गई।

सेना अधिकारियों के अनुसार, नियमित क्रॉस-चेकिंग के दौरान व्यक्ति की पहचान संदिग्ध पाई गई। विस्तृत सत्यापन में खुलासा हुआ कि उसके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र सहित बांग्लादेशी राष्ट्रीयता पहचान पत्र भी था। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए बुधवार को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सैन्य खुफिया और जमीनी इकाइयाँ पूरी तरह सतर्क हैं और संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर नागरिक पहुँच बिंदुओं की नियमित जांच कर रही हैं। अधिकारी ने कहा कि जोखिम को कम करने और संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए यह सक्रिय सत्यापन अभियान समय-समय पर जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना इस तथ्य को उजागर करती है कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक फर्जी भारतीय दस्तावेजों का उपयोग कर देश में रोजगार पाने में सफल हो रहे हैं।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन