Trending News

वीर महिला पुलिसकर्मियों को मिला नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान, तरुण विजय ने कहा—‘खाकी की आलोचना नहीं, सराहना होनी चाहिए’

:: Editor - Omprakash Najwani :: 01-Nov-2025
:

देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर की विशेष पहल पर उत्तराखंड की वीर महिला पुलिस अधिकारियों को नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान से अलंकृत किया गया। यह अपने ढंग की प्रथम पहल थी। पुलिस महानिदेशक द्वारा संस्तुत दो वीर पुलिस महिलाएं हैं—टिहरी क्षेत्राधिकारी और 2019 बैच की प्रांतीय राजपत्रित अधिकारी ओशिन जोशी तथा नरेंद्र नगर में तैनात इंस्पेक्टर निर्मला राणा। दोनों को नागरिक सुरक्षा, अपराधियों की पकड़, अनुशासन और कठोर पुलिस कर्त्तव्य परायणता के आधार पर वर्ष 2025 का नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान प्रदान किया गया। समारोह नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति के अध्यक्ष तरुण विजय और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद तरुण विजय ने कहा कि खाकी वर्दी में पुलिस की आलोचना सब करते होंगे, यह मनोवृति बदलनी होगी। धूप, सर्दी, गर्मी, वर्षा और अपराधियों से नागरिक सुरक्षा में सबसे पहले जो पुकारे जाते हैं और हर आपदा में जो सबसे पहले आगे आते हैं, उन पुलिस कर्मियों के प्रति नंदा देवी सम्मान समाज की कृतज्ञता की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति है।

समारोह में विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान धाम (साइंस सिटी) के प्रमुख डॉ दुर्गेश पंत का विशेष सम्मान किया गया। परिषद के सात युवा वैज्ञानिकों—कुम समृद्धि शर्मा, संतोष रावत, बिपिन कुमार सती, डॉ भवतोष शर्मा, डॉ राजेंद्र सिंह राणा, डॉ पियूष जोशी और सिद्धार्थ माधव—को उनके शोध और उपलब्धियों के लिए नंदा देवी विज्ञान वीर सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भरद्वाज, विधायक सहदेव पुंडीर, प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, नगरपालिका अध्यक्ष नीरू देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक व्हीकल कमिटी और केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अध्यक्ष अनुज शर्मा, ईएसएस सी मोर्चा प्रमुख आनंद चौहान और विद्यालय के निदेशक ऋत्विक विजय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर ने तरुण विजय की माताजी विद्यामाता राजरानी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति के संदर्भ में भावपूर्ण व्याख्यान दिया। केंद्रीय विद्यालय आईएमए के छात्रों ने नारी शक्ति पर सशक्त नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिए


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन