Trending News

जमीन विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता की लाठी से पीटकर की हत्या

:: Editor - Omprakash Najwani :: 30-Oct-2025
:

ललितपुर। जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के महरौनी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता की जमीन विवाद के चलते लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि मंगलवार रात शंकर सिंह यादव ने अपने पिता सरनाम सिंह यादव (70) की लाठी से पीटकर कथित रूप से हत्या कर दी। आरोपी बेटा अपने पिता की मौत को दिनभर छिपाए रहा और बुधवार अपराह्न करीब चार बजे खुद कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि सरनाम सिंह यादव अपनी दो एकड़ कृषि भूमि किसी अन्य को बेचना चाह रहे थे। इसी विवाद के चलते उनके इकलौते बेटे शंकर सिंह यादव ने उनकी लाठियों से पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सदर कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन