Trending News

हमीरपुर में ग्रामीणों के दो पक्षों में विवाद, युवक की मौत

:: Editor - Omprakash Najwani :: 30-Oct-2025
:

हमीरपुर। जिले के मौदहा इलाके में बुधवार को ग्रामीणों के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना पर्चा गांव में हुई, जहां बांदा जिले के जसपुरा गांव निवासी कालीदीन का बेटा रवि (20) किसी काम से अपने पैतृक गांव आया था।

इसी दौरान उसका मैकू के बेटे पिंटू और उसके परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें रवि और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल पिंटू को इलाज के लिए हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन