मुंबई एयरपोर्ट पर 12.4 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त
मुंबई। सीमा शुल्क विभाग ने चार दिनों के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर बैंकॉक से आए तीन अलग-अलग समूहों के यात्रियों से 12.4 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस सिलसिले में छह यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार से मंगलवार के बीच की गई। जांच के दौरान यात्रियों के सामान से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जिसे मिट्टी की बजाय पोषक घोल वाले जल में हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया जाता है।
इसके अलावा, विभाग ने शारजाह से आए तीन अन्य यात्रियों को भी गिरफ्तार किया और उनके पास से 56 लाख रुपये से अधिक मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
Latest News
