Trending News

झुंझुनू में हार्डवेयर दुकान में सिलेंडर फटा, दुकानदार शंकर सैनी की मौत

:: Editor - Omprakash Najwani :: 29-Oct-2025
:

राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी कस्बे में देर रात एक हार्डवेयर दुकान में गैस सिलेंडर फटने से दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि हादसा रात करीब दो बजे हुआ, जब 28 वर्षीय दुकानदार शंकर सैनी दुकान के अंदर सो रहा था।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि दुकान का लोहे का शटर लगभग 60 फुट दूर जाकर गिरा और शंकर सैनी घटनास्थल से करीब 20 फुट दूर पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट की तीव्रता स्पष्ट दिखाई दे रही है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि जोरदार धमाका हुआ और जब लोग बाहर निकले तो हार्डवेयर की दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन