Trending News

न्यू उस्मानपुर में पुलिस मुठभेड़, वांछित अपराधी इमरान उर्फ काला गिरफ्तार

:: Editor - Omprakash Najwani :: 29-Oct-2025
:

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान इमरान उर्फ काला (21) के रूप में हुई है। उसे नियमित जांच अभियान के दौरान देर रात करीब दो बजे जीरो पुश्ता के पास रोका गया।

अधिकारी ने कहा कि जब रुकने का इशारा किया गया, तो बिना पंजीकरण संख्या वाली मोटरसाइकिल पर आ रहे इमरान ने कथित तौर पर पिस्तौल निकाली और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए फिर से गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी के मुताबिक पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन