Trending News

कोलकाता में शराब पार्टी के दौरान विवाद में युवक की हत्या, चेतला थाना प्रभारी का तबादला

:: Editor - Omprakash Najwani :: 27-Oct-2025
:

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद बदमाशों ने एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात चेतला बस अड्डे के पास हुई, जब नशे में धुत कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर उनमें से एक व्यक्ति ने दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मृतक की पहचान अशोक पासवान के रूप में हुई है, जो कार वर्कशॉप में काम करता था। अधिकारी ने बताया कि गंभीर हालत में होने के बावजूद पासवान ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर गिर पड़ा। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बीच, घटना के 24 घंटे के भीतर ही चेतला थाना प्रभारी सुखेंदु मुखोपाध्याय का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह अलीपुर थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी अमिताभ सरखेल को नियुक्त किया गया है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह एक ‘‘नियमित फेरबदल’’ है और घटना से संबंधित नहीं है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन