Trending News

पालघर में ड्रोन देखे जाने से मचा हड़कंप, पुलिस ने लोगों से न घबराने की अपील की

:: Editor - Omprakash Najwani :: 27-Oct-2025
:

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में कुछ इलाकों में ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने लोगों से न घबराने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। एक अधिकारी ने बताया कि पालघर ग्रामीण पुलिस को नागरिकों से सूचना मिली थी कि 24 अक्टूबर की रात मुरबे, सतपति, नंदगांव, खरेकुरान और आसपास के इलाकों में ड्रोन उड़ते हुए देखे गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ड्रोन देखे जाने के बाद निवासियों में भय पैदा हो गया है। पालघर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और सभी संबंधित सरकारी विभागों से संपर्क कर घटना की जांच कर रही है।

पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो वे तुरंत संबंधित थानों से संपर्क करें।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन