Trending News

दार्जिलिंग में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त मार्ग पर अस्थायी पुल तैयार, सोमवार से बहाल होगा यातायात

:: Editor - Omprakash Najwani :: 27-Oct-2025
:

दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुधिया में ‘ह्यूम पाइप’ से बनाए जा रहे वैकल्पिक पुल का निर्माण पूरा होने की रविवार को घोषणा की। यह पुल दार्जिलिंग जिले के मिरिक को सिलीगुड़ी से जोड़ेगा। ममता बनर्जी ने बताया कि अस्थायी पुल पर सामान्य यातायात सोमवार से बहाल हो जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में दार्जिलिंग जिले में हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन से विभिन्न बुनियादी ढांचे और सड़कों को नुकसान पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है ताकि लोगों की आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन