Trending News

हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

:: Editor - Omprakash Najwani :: 24-Oct-2025
:

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार शाम एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि हादसा गांव अनिगढी के पास हुआ, जब अनिल (19) और करण (20) सादाबाद की ओर जा रहे थे। सामने से आती बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है।

चंदपा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन