कुरनूल में बस-दोपहिया टक्कर के बाद आग, 12 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिन्नातेकुर के पास शुक्रवार तड़के हैदराबाद जा रही एक निजी बस एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद आग लग गई, जिससे इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में बाइक सवार भी शामिल हैं।
इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक दुखद बस अग्निकांड में हुई मौतों की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिये प्रार्थना करती हूं।’’
पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के हुआ और आग लगने के बाद बस पूरी तरह जल गई।
Latest News
