Trending News

रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी नगर में 70 लाख रुपये के छठ घाट का उद्घाटन, आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

:: Editor - Omprakash Najwani :: 24-Oct-2025
:

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में 70 लाख रुपये से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया और कहा कि इस साल यह त्योहार पूरी भव्यता से मनाया जाएगा। उन्होंने विपक्षी दल आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के नेता झूठ फैला रहे हैं।

गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारे काम में खामियां निकालने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 11 साल सत्ता में रहते हुए कोई विकास कार्य नहीं किए।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के दौरान कहा, ‘‘झूठ फैलाना और प्रचार करना उनकी आदत है। लेकिन भाजपा सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। अभी तो केवल आठ महीने हुए हैं और अब भी बहुत काम किया जाना बाकी है।’’

उन्होंने छठ से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण करते हुए द्वारका क्षेत्र में दो और छठ घाटों का उद्घाटन किया। गुप्ता ने बताया कि शहर में 1500 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं, जबकि यमुना तट पर 17 स्थानों पर कई किलोमीटर लंबे हिस्से को उत्सव के लिए विकसित किया जा रहा है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन