Trending News

वेदांता विश्वविद्यालय सिर्फ ओडिशा में ही होगा, अनिल अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

:: Editor - Omprakash Najwani :: 24-Oct-2025
:

अप्रैल 2023 में उच्चतम न्यायालय द्वारा भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर ओडिशा उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखने के बाद वेदांता विश्वविद्यालय परियोजना के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।

वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कंपनी का प्रस्तावित विश्वविद्यालय केवल ओडिशा में ही स्थापित किया जाएगा। अग्रवाल ने ओडिशा में समूह के अतिरिक्त एक लाख करोड़ रुपये के निवेश पर माझी के साथ चर्चा के बाद यह टिप्पणी की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक में वेदांता विश्वविद्यालय परियोजना पर भी चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा कि अगर कोई विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाना है तो वह केवल ओडिशा में ही होना चाहिए। मैंने इसके लिए उनका धन्यवाद किया।’’


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन