गाजीपुर में गंगा नदी में नहाने गई तीन लड़कियां डूबीं, तीनों के शव बरामद
गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव में रविवार को गंगा नदी में नहाने गईं तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रमजानपुर गांव की पूनम यादव (19), रोली यादव (16) और खुशी यादव (14) अमवा घाट पर नहाते समय गहरे पानी में डूब गईं।
बताया गया कि नहाते समय एक लड़की गहरे पानी में चली गई तो उसे बचाने के प्रयास में बाकी दो लड़कियां भी गहराई में उतर गईं और डूब गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की।
अधिकारियों ने बताया कि पहले पूनम यादव और रोली यादव के शव बरामद किए गए, जबकि बाद में खुशी यादव का शव भी मिल गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Latest News
