Trending News

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

:: Editor - Omprakash Najwani :: 18-Oct-2025
:

हरियाणा के नूंह जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के जुर्म में दो आरोपियों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों को 13 अक्टूबर को दोषी करार दिया गया था तथा सजा बृहस्पतिवार को सुनाई गई।

अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर 52,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सुनाया।

पुलिस के अनुसार, दोषियों की पहचान साहिल उर्फ काला और रिसाल उर्फ सुस्सा के रूप में हुई है, जो नूंह जिले के औथा गांव के निवासी हैं। यह मामला तीन सितंबर 2021 का है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन