राहुल गांधी जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि देने आज असम पहुंचेंगे, हिमंत बोले—‘देरी से आए, पर आए अच्छा है’
गुवाहाटी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां पहुंचेंगे। गायक जुबिन गर्ग का पिछले महीने सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय निधन हो गया था।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी सोनापुर में गायक के समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। गुवाहाटी के पास 23 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार किया गया था। असम सरकार ने उनकी मौत के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। इस बीच मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का दौरा जुबिन गर्ग के निधन के 28 दिन बाद हो रहा है, लेकिन “न आने से अच्छा है देरी से आना”।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने अपेक्षा की थी कि कोई वरिष्ठ कांग्रेस नेता जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कोई अन्य गायक के अंतिम संस्कार में मौजूद होंगे। चूंकि अब राहुल गांधी श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं, हम राज्य में उनके आगमन का स्वागत करते हैं
Latest News
