Trending News

तेजस्वी यादव ने किया संपत्ति का खुलासा, 8.1 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक

:: Editor - Omprakash Najwani :: 16-Oct-2025
:

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते हुए अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। शपथपत्र के अनुसार, तेजस्वी यादव के पास करीब 8.1 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी राजश्री उर्फ रैचेल आयरिस गोडिन्हो के पास 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

तेजस्वी यादव के पास 6.12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। शपथपत्र में बताया गया है कि उनके पास 1.5 लाख रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास एक लाख रुपये नकद हैं। यादव के नाम पर कई बैंक खाते हैं और उन पर 55.55 लाख रुपये की देनदारी है, जो उनके भाई तेज प्रताप यादव और मां राबड़ी देवी के साथ लिए गए संयुक्त ऋणों का हिस्सा है।

तेजस्वी यादव से संबंधित कुल सरकारी बकाया 1.35 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं उनकी पत्नी के पास कई बैंक खाते हैं, लेकिन कोई देनदारी या सरकारी बकाया नहीं है।

शपथपत्र के अनुसार, तेजस्वी यादव के पास 200 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 480 ग्राम सोना और दो किलोग्राम चांदी है।

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होगा। तेजस्वी यादव वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं और लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने पहली बार 2015 में इस सीट से जीत दर्ज की थी।

बिहार में दो चरणों में छह और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। तेजस्वी यादव की पार्टी राजद, ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन